Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Markets saw a massive influx of wealth on Chhoti Diwali.

Solan News: छोटी दिवाली पर बाजारों में खूब बरसा धन

Sat, 07 Nov 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोलन में 60 से 65 करोड़ तक कारोबार, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन

वाहनों से लेकर ज्वेलरी, मिठाइयों और सजावटी सामान तक की खूब हुई बिक्री, 150 गाड़ियां बिकीं
बड़ी दिवाली के लिए 400 से अधिक वाहनों की बुकिंग, ज्वेलरी शोरूम में भी उमड़े ग्राहक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। छोटी दिवाली के अवसर पर सोलन के बाजारों में खूब रौनक रही। त्योहार को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की, जिससे कारोबारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। वाहनों, सोने-चांदी के आभूषणों, घर की सजावट के सामान, पटाखों, मिठाइयों, फूलों और दीयों समेत अन्य वस्तुओं की खरीदारी से छोटी दिवाली पर सोलन में करीब 60 से 65 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। सुबह से ही बाजारों और विभिन्न शोरूम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही।
त्योहारी सीजन में वाहन कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी है। सोलन के विभिन्न वाहन शोरूम में छोटी दिवाली के दिन करीब 150 वाहनों की बिक्री हुई। इनमें छोटी कारों और दोपहिया वाहनों की मांग अधिक रही। मध्य वर्गीय परिवारों ने भी त्योहार के शुभ अवसर पर नए वाहन खरीदे। कई लोगों ने धनतेरस और छोटी दिवाली पर शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना पसंद किया। बड़ी दिवाली को लेकर भी वाहन कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शहर के विभिन्न शोरूम में अब तक 400 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

ज्वेलरी शोरूम में भी ग्राहकों की खूब भीड़ रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ सिक्कों और अन्य सामान की खरीदारी की। बाजारों में मिठाइयों, फूलों, दीयों, मोमबत्तियों, रंगोली और घरों को सजाने के सामान की भी खूब बिक्री हुई। पटाखों की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा। कारोबारियों के अनुसार दिवाली के चलते बाजारों में खरीदारी का माहौल बना हुआ है। बड़ी दिवाली पर भी बाजारों में इसी तरह की रौनक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed