{"_id":"661143bd88297727e20f0cd2","slug":"marathon-for-run-for-fitness-held-in-st-lukes-solan-news-c-176-1-ssml1040-119217-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सेंट लुक्स में रन फॉर फिटनेस के लिए हुई मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सेंट लुक्स में रन फॉर फिटनेस के लिए हुई मैराथन
Sat, 06 Apr 2024 06:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 06 Apr 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
छठी से 12वीं कक्षा के बच्चों ने लिया भाग, उपायुक्त रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सेंट लुक्स स्कूल में रन फॉर फिटनेस मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में स्कूल के छठी से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल के बच्चों को इस दौड में भाग लेने के लिए चार वर्गों में बांटा गया। पहले वर्ग में छठी, दूसरे वर्ग में कक्षा सात व आठ, तीसरे वर्ग में कक्षा नौ व दस और चौथे वर्ग में कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को रखा गया। लड़के व लड़कियों की दौड़ अलग-अलग करवाई गई। उपायुक्त ने विजयी छात्रों को मेडल, पारितोषिक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेलकूद शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है इसमें भाग लेकर बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक फादर पी सहायराज, सिस्टर प्रिंसिपल लवीना पिंटो का दौड़ के सफलतापूर्ण आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सविता अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल, पीटीए प्रधान शोभित आनंद, डॉ राज कुमार गांधी, डॉ अमित तलवार, अनुराधा एवं रजनीश गुप्ता उपस्थित रहे।