फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Many local routes of Road Transport Corporation closed on Sunday

Solan News: पथ परिवहन निगम के रविवार को कई लोकल रूट बंद

Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
शहर में मुद्रिका बसों का भी नहीं किया जाता है संचालन
विज्ञापन

स्थानीय लोग कई बार कर चुके हैं बसें चलाने की मांग
शमलेच, कथेड, शलूमना में आवाजाही के लिए परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पथ परिवहन निगम रविवार को मुद्रिका समेत कई लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं कर रहा है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोग इन बसों को कई बार चलाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन लोगों की इस मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। निगम का तर्क है कि रविवार को छुट्टी होने के कारण यात्री नहीं मिलते हैं। इससे आय भी रविवार को नहीं होती है।
यात्रियों की उपलब्धता न होने के चलते कई रूट पर बसों का नहीं चलाया जाता है। दूसरी ओर लोगों की माने तो रविवार को शहर में आने के लिए कई ग्रामीण क्षेत्रों से बसें ही नहीं आती हैं। ऐसे में लोगों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। वहीं रविवार को अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन भी होता है। स्थानीय रूट पर बसें न होने से अभ्यर्थी भी परेशान होते हैं। अधिकतर परेशानी सोलन-शलूमना-कंडाघाट, कथेड़ से पुराने बस स्टैंड, शमलेच से पुराने बस स्टैंड और अन्य ग्रामीण रूट पर परेशानी आती है।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर के बीच चलने वाली मुद्रिका बसें रविवार को कोरोना काल के बाद चलाई ही नहीं जा रही हैं। इसके अलावा सोलन-शलूमना-कंडाघाट, सोलन-गलानग बस सेवा रविवार को चलाई नहीं जा रही है। इस कारण लोगों को पैदल ही सोलन आना पड़ता है। कई बार लोगों ने निगम को बस सुविधा सुचारू करने के लिए कहा। लेकिन अभी भी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना काल के बाद निगम की ओर से कम सवारियां होने की बात की जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब पथ परिवहन निगम को बसों का संचालन शहर में करना चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
रविवार को यात्रियों की उपलब्धता कम होती है। इस कारण बसों को नहीं भेजा जाता। यात्रियों की उपलब्धता के साथ ही बसों का संचालन रविवार को होता है। इसके लिए अड्डा प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।
-सुरेंद्र राजपूत
क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed