{"_id":"57b5b4984f1c1b705e6ebbc4","slug":"manpur-win-a-kabbadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानपुर ने पीसी चैंबर को हराकर जीता कबड्डी का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानपुर ने पीसी चैंबर को हराकर जीता कबड्डी का खिताब
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंधाला में खेली गई खंड स्तरीय अंडर-19 (लड़कों) की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में मानपुरा स्कूल पीसी कैंबरेज को हराकर चैंपियन बना।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंधाला में खेली गई खंड स्तरीय अंडर-19 (लड़कों) की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में मानपुरा स्कूल पीसी कैंबरेज को हराकर चैंपियन बना। टूर्नामेंट के समापन समारोह में जिला परिषद सोलन के चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने शिरकत की। प्रधानाचार्य उपमा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 31 स्कूलों के 553 छात्रों ने हिस्सा लिया। खो-खो में दया शंकर पब्लिक स्कूल डाडीभोला ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल बद्दी को शिकस्त दी।
विज्ञापन
वॉलीबाल में बरोटीवाला स्कूल ने साईं को हराकर फाइनल खिताब पर कब्जा जमाया। बैडमिंटन में शिवालिक वैली स्कूल किरपालपुर ने बद्दी स्कूल को हराकर फाइनल मैच जीता। मार्च पास्ट में सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानपुरा ने प्रथम और न्यू मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। कुश्ती के 78 किलोग्राम वर्ग में नवज्योति स्कूल के हर्षवर्धन ने प्रथम और लोदीमाजरा स्कूल के महेंद्र ने द्वितीय, 74 किलोग्राम वर्ग में नवज्योति स्कूल के रुस्तम ने प्रथम और रामशहर स्कूल के हर्ष ने द्वितीय, 66 किलोग्राम वर्ग में नवज्योति स्कूल के सचिन ठाकुर ने प्रथम तथा शिवालिक स्कूल के गुरमीत ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब नव ज्योति स्कूल के नाम रहा। मुख्यातिथि जिप चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों की अहम भूमिका है। मुख्यातिथि ने स्कूल को 7100 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। स्थानीय गायक पारस बैंस ने मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर प्रधान कुलतार मेहता, प्रधान राम रत्न चौधरी, नरोत्तम वर्मा, खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी मदन मोहन गुप्ता, परेड कमांडर सुरेंद्र मेहता, डीपी रामजीदास, गुरनाम, कमला ठाकुर, धनीराम, गायक पारस बैंस, अशोक कुमार, राज कुमार नाडा, जितेंद्र कैंमवाला और रामजीदास मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन