फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Man kills wife after she refuses to give money for alcohol.

Solan News: शराब के लिए पत्नी से मांगे पैसे, इंकार पर पति ने की हत्या

Wed, 22 Jul 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिर पर वार से मौके पर मौत
विज्ञापन

आरोपी ने शव कमरे से घसीटकर दुकान के सामने छोड़ा, रात में मजदूर ने पुलिस को दी सूचना
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
डेढ़ माह पहले झारखंड से बद्दी आया था दंपती, 10 दिन पहले ही किराये पर लिया था कमरा
दंपती निजी कंपनी में था कार्यरत
ओमपाल सिंह
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र भटोली में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति सुरेंद्र बेदिया ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए झगड़े के दौरान पत्नी सुनीता के सिर पर लकड़ी के बेलन से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को घसीटकर सड़क किनारे एक दुकान के आगे फेंक दिया। सूचना मिलने पर बरोटीवाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरोटीवाला थाना क्षेत्र में 20 दिन के भीतर हत्या की यह दूसरी घटना है।
मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी सुरेंद्र बेदिया झारखंड के रामगढ़ जिले के सांडी गांव का निवासी है। दोनों करीब डेढ़ माह पहले बद्दी आए थे। भटोली क्षेत्र में बिरला कंपनी के पास स्थित एक निजी मकान में 10 दिन पहले ही किराये पर रहने लगे थे। पड़ोसियों के अनुसार सुनीता एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। सुरेंद्र भी उसी कंपनी में काम करता था, लेकिन वह शराब का आदी था और अक्सर काम पर नहीं जाता था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र रोजाना पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगता था। मंगलवार रात भी उसने शराब के लिए पैसे मांगे। पत्नी के इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर सुरेंद्र ने कमरे में रखे लकड़ी के बेलन से सुनीता के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद आरोपी घबरा गया। उसने शव को घसीटकर सड़क किनारे एक दुकान के आगे रख दिया और वापस कमरे में जाकर लेट गया। रात करीब ढाई बजे वहां से गुजर रहे एक मजदूर ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बद्दी भेज दिया।
दंपती के बीच घरेलू विवाद हुआ था। इसी दौरान पति ने बेलन से वार कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की गहन जांच की जा रही है।
-अशोक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बद्दी
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-विनोद धीमान, पुलिस अधीक्षक बद्दी
20 दिन में दूसरी हत्या से बढ़ी चिंता
बरोटीवाला थाना क्षेत्र में 20 दिन के भीतर हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2 जुलाई को लोअर बटेड़ में एक प्रवासी युवक की हत्या कर दी गई थी। युवक को उसके बुआ के बेटे ने अपने कमरे पर बुलाया था। देर रात तक वह कमरे पर नहीं पहुंचा और अगले दिन सुबह उसका शव शिव मंदिर के पास मिला था। लगातार दो हत्या की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed