{"_id":"67dd70c9370685d6b904045b","slug":"main-accused-in-the-case-of-taking-gold-from-bank-in-exchange-of-fake-jewellery-arrested-from-mumbai-solan-news-c-176-1-ssml1041-140017-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नकली आभूषण पर बैंक से गोल्ड लोन लेने के\nमामले में मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नकली आभूषण पर बैंक से गोल्ड लोन लेने के मामले में मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक एचडीएफसी दाड़लाघाट की शिकायत पर कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने नकली आभूषण पर बैंक से गोल्ड लोन लेने के घोटाले में एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। मामला दाड़लाघाट का है। जिसकी शिकायत एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसमें आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार 30 जून 2024 को दाड़लाघाट थाना में बैंक के एरिया मैनेजर अमिताभ शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गौतम भौमिक नामक व्यक्ति ने 21 मार्च 2023 को दाड़लाघाट शाखा से सोने के आभूषण गिरवी रखकर 4,21,000 रुपये का लोन लिया था। बैंक के सूचीबद्ध स्वर्ण परखकर्ता साहेब मांडल ने मैनेजर योगेंद्र चौहान और गौतम भौमिक के साथ मिलकर गिरवी रखे गए नकली आभूषणों को असली बताकर बैंक को धोखा दिया। बैंक ऑडिट के दौरान संदेह होने पर 20 जनवरी 2024 को जब इन आभूषणों की दोबारा जांच की गई, तो चार चूड़ियां नकली पाई गईं। वास्तविक मूल्यांकन में यह आभूषण सिर्फ 1,44,600 रुपये के निकले, जबकि परखकर्ता ने इनका मूल्यांकन 4,21,208.72 रुपये किया गया था। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने मामले के मुख्य आरोपी साहेब मांडल, पुत्र तपस मांडल, निवासी गांव अकौंड़ी, जिला मैदनीपुर, पश्चिम बंगाल उम्र (33) साल को 19 मार्च को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया था जहां से इसे 5 दिन न्यायिक हिरासत रिमांड पर भेजा गया है। इसके आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। बाकी दोनों आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है।