फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lord Shiva drank the poison Halahal on the prayers of the gods: Vyas

देवताओं की प्रार्थना पर हलाहल विष पी गए थे भगवान शिव : व्यास

Mon, 11 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lord Shiva drank the poison Halahal on the prayers of the gods: Vyas
कुनिहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते भक्तजन। संवाद
कुनिहार में दूसरे दिन सुनाई भगवान शिव की महिमा की कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर हाटकोट कुनिहार के प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन बाल व्यास स्मृति भारद्वाज ने कथा के कई प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि एक बार देवताओं और दैत्यों ने मिलकर भगवान के निर्देशानुसार समुद्र मंथन की योजना बनाई ताकि अमृत प्राप्त किया जा सके। परंतु उस समुद्र मंथन के समय सबसे पहले हलाहल विष निकला था। वह विष इतना विषैला था कि उससे समस्त जगत भीषण ताप से पीड़ित हो गया था। देव-दैत्य बिना पीए उसको सूंघते ही बेसुध से हो गए। तब भगवान ने अपनी शक्ति से उनको ठीक किया। देवों ने जब इस विष से बचने का उपाय पूछा तो भगवान ने कहा कि शिवजी से अगर आप सब लोग प्रार्थना करें तो वे इसका हल निकाल लेंगे। शिव जी महाराज ने देवताओं की प्रार्थना पर भगवान की प्रसन्नता के लिए उस हलाहल विष को पीने का निर्णय लिया। आपने अपने हाथों में उस विष को लिया व पी गए। समिति के अध्यक्ष रितेश जोशी ने बताया कि इस वर्ष जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर विशेष तौर पर श्री कृष्ण रासलीला की झांकियां विशेष आकर्षण होंगी । वहीं 16 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed