फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lockdown for 48 hours in Solan markets decesion on hang around in markets soon

48 घंटों तक तालाबंदी, आवाजाही पर प्रतिबंध का फैसला आज

Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
सोलन। बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शनिवार और रविवार को बाजार बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं। उपायुक्त केसी चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना नियमों पर दो दिनों तक बाजारों में तालाबंदी रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस बीच आवश्यक वस्तुओं की दुकानें जैसे दूध, राशन और दवाइयों पर छूट रहेगी लेकिन अन्य दुकानें खोलने पर कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन पर दुकान का चालान काटा जाएगा। दुकानों को कई घंटों के लिए सील किया जा सकता है। कोरोना नियमों का बेहद सख्ती से पालन किया जाएगा। बंद बाजारों से लोगों की आवाजाही को लेकर बैठक कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोविड के बीच लगाई पाबंदियों को हर नागरिक को मानना पड़ेगा। वीरवार को उपायुक्त मिनी सचिवालय में बैठक का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां शूलिनी मंदिर में अंतिम नवरात्रे पर पहुंचे उपायुक्त ने कहा कि शनिवार और रविवार को आवश्यक दुकानें छोड़ पूरे जिला में तालाबंदी रहेगी। 48 घंटों तक बाजारों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। जल्द ही लोगों को नए कोविड नियमों की सूचना दी जाएगी। बंद के दौरान घरों से निकलने पर लोगों को वजह बतानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed