{"_id":"642084edd44fe71c8b0ca52a","slug":"lipid-test-kit-finished-in-krasna-lab-test-stopped-solan-news-c-19-1-101425-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्रस्ना लैब में लिपिड टेस्ट करने वाली किट खत्म, टेस्ट रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्रस्ना लैब में लिपिड टेस्ट करने वाली किट खत्म, टेस्ट रुके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल की क्रस्ना लैब में अब लिपिड टेस्ट करने वाली किट खत्म हो गई हैं। इससे अस्पताल में लिपिड टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लैब कर्मचारियों की ओर से आपातस्थिति में सैंपल तो लिए जा रहे हैं, लेकिन वह जांच के लिए शिमला भेजे जा रहे हैं। जहां से मरीजों को चार दिन बाद रिपोर्ट मिल रही है। इससे मरीजों के उपचार में भी देरी हो रही है। इसके अलावा कई ऐसे मरीज हैं, जिन्हें जल्दी रिपोर्ट की जरूरत है, उन्हें टेस्ट के लिए मजबूरन निजी लैब के धक्के खाने पड़ रहे हैं। इसके बारे में अस्पताल प्रशासन को भी लैब प्रबंधकों की ओर से अवगत करवा दिया है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए लैब प्रबंधकों को पत्र लिखकर जल्द किट मंगवाने के लिए कहा है, ताकि मरीजों को परेशानी न आए। बीते सप्ताह भी क्रस्ना लैब में फंग्शनल टेस्ट मशीन खराब होने से मरीजों को दिक्कत आ रही थी। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं, बल्कि शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए अस्पताल में आते हैं। ऐसे में यहां की ओपीडी 1500 रहती है। वहीं इन दिनों वायरल के मामले बढ़ जाने के बाद से ओपीडी में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी के साथ अस्पताल में विभिन्न बीमारियों को लेकर आ रहे मरीजों को टेस्ट लिखे जाते हैं, लेकिन इन दिनों क्रस्ना लैब में लिपिड टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इससे पहले फंग्शनल टेस्ट की सुविधा अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही थी। जैसे ही यह मशीन ठीक हुई इसके बाद लिपिड टेस्ट किट खत्म हो गई। बता दें कि क्रस्ना लैब को हाल ही में स्थापित किया गया है ,लेकिन अभी से मशीनों के खराब होने और आवश्यक सामान के खत्म होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
इनसेट
कोलेस्ट्रॉल का पता लगाने के लिए किया जाता है लिपिड टेस्ट
लिपिड टेस्ट कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने समेत फैट आदि का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसी के साथ लिपिड प्रोफाइल टेस्ट का इस्तेमाल मरीजों में दिल से संबंधी रोगों के जोखिम का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसमें ब्लड के टेस्ट होते हैं। इसकी मदद से ब्लड में मौजूद चार तरह के लिपिड लेवल को मापा जाता है।
इनसेट
किट को तुरंत उपलब्ध करवाने के लिए लैब प्रबंधकों को कहा गया है। जल्द ही लैब में किट उपलब्ध हो जाएगी। मरीजों को अस्पताल में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-डॉ. एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन