{"_id":"67d7168c7e83b8c33c0c938a","slug":"lightning-struck-a-private-school-windows-shattered-a-tree-also-fell-solan-news-c-176-1-ssml1040-139700-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: निजी स्कूल पर गिरी बिजली, खिड़कियों के टूटे शीशे, पेड़ भी गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: निजी स्कूल पर गिरी बिजली, खिड़कियों के टूटे शीशे, पेड़ भी गिरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के मालरोड पर निजी स्कूल में आसमानी बिजली गिरने से खासा नुकसान हुआ है। बिजली शनिवार देर रात 1:58 बजे स्कूल भवन पर गिरी। इससे स्कूल भवन में कक्षाओं की खिड़की पर लगे अधिकतर शीशे टूट गए। वहीं, स्कूल परिसर में लगा विशालकाय पेड़ भी टूट कर धराशायी हो गया। घटना के बाद स्कूल में सोमवार को छुट्टी कर दी गई है। इन दिनों स्कूल में वार्षिक परीक्षाएं चली है। वहीं, उत्तर पुस्तिका की भी जांच की जा रही है। अगर आसमानी बिजली दिन में गिरती तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। लेकिन स्कूल बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। स्कूल प्रशासन घटना में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। स्कूल के मैनेजर पी सहयराज ने बताया कि शनिवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। अधिक बिजली और गड़गड़ाहट होने के कारण वह रात में कुछ पता न कर सके। लेकिन सुबह ही उन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने घटना के बारे अवगत करवाया। इसके बाद वे स्कूल परिसर पहुंचे और देखा कि काफी नुकसान बिल्डिंग को हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द मरम्मत कार्य कर दिया जाएगा और सभी व्यवस्था बनाए ली जाएगी। घटना में जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्कूल में पेपर चेकिंग कार्य भी चला है।