फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Leopard terror in Arki, Kunihar, Darlaghat, Ratho, Mangu, Sera, Kashlog

Solan News: अर्की, कुनिहार, दाड़लाघाट, रठो, मांगू, सेरा, कश्लोग में तेंदुए की दहशत

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बटेड में दो दिन में दो कुत्तों पर हमला,
विज्ञापन

वन विभाग ने सतर्क रहने को कहा
तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता



संवाद न्यूज एजेंसी दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की, कुनिहार और दाड़लाघाट के साथ ही रठो, मांगू, सेरा, कश्लोग में तेंदुए की धमक से लोगों में दहशत है। पिछले कुछ दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए देखा गया है।
हाल ही में ग्याना गांव में तेंदुए के हमले में व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव बटेड में भी तेंदुए की गतिविधि सामने आई है। सोमवार शाम करीब पांच बजे तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया। रविवार रात को गांव से ही एक कुत्ते को तेंदुआ उठाकर ले गया। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ जमीन के साथ-साथ पेड़ों पर भी छिपकर बैठ सकता है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

वन क्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट सुदर्शन सिंह ने लोगों से अपील की कि शाम पांच बजे के बाद बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न भेजें। सुबह-शाम खेतों और जंगल की ओर अकेले जाने से बचें तथा जरूरत पड़ने पर टॉर्च और डंडा साथ रखें। पशुओं को भी शाम होते ही सुरक्षित स्थान पर बांधने और घरों के आसपास झाड़ियां व कूड़ा साफ रखने की सलाह दी गई है। तेंदुआ दिखाई देने पर लोग खुद उसे पकड़ने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें और आसपास के लोगों को सतर्क करें। तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed