{"_id":"673a2143bb7d86aaac0ef037","slug":"landslid-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1042-132426-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दोहरी दीवार में पहाड़ी दरकी<bha>;<\/bha> यातायात डायवर्ट, लंबा जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दोहरी दीवार में पहाड़ी दरकी<bha>;</bha> यातायात डायवर्ट, लंबा जाम लगा
विज्ञापन
सोलन के दोहरी दीवार पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण लगा जाम। संवाद
फोरलेन निर्माता कंपनी ने पहाड़ी पर डंगे का निर्माण किया था शुरू
बरसात के बाद से लगातार दरक रही पहाड़ी
रविवार रात 8:45 बजे भूस्खलन, बेरिकेड लगाकर सड़क की बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाइवे पांच पर सोलन के दोहरी दीवार पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क तक मलबा और पत्थर गिर गए। इसके चलते शिमला की ओर जाने वाले वाहन को दूसरी लेन में डायवर्ट करना पड़ा। रात करीब 8:45 बजे अचानक मलबा सड़क पर आ गया। गनीमत है कि जब भूस्खलन हुआ तो कोई भी वाहन और राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।
यातायात के डायवर्ट करने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिस जगह पर मलबा गिरा है वहां से सुबाथू को भी सड़क जाती है। इसके चलते यहां भी जाम की स्थिति बन गई। हालांकि सोलन पुलिस की टीम मौके रही। उसे जाम खुलवाने के कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोहरी दीवार में वर्ष 2023 की बरसात में पहाड़ी से मलबा गिरा था। तब से यहां पर भूस्खलन का सिलसिला लगातार चलता रहता है। रविवार को सूखे में ही मलबा सड़क पर आया। हालांकि करीब डेढ़ वर्ष बाद पहाड़ी पर डंगा लगाने का कार्य कंपनी की ओर से शुरू किया गया था। लेकिन अब फिर यहां भर-भराकर मलबा सड़क पर आ गया है। सड़क के कुछ हिस्से को पुलिस ने एहतियात के तौर पर बंद कर दिया क्योंकि पहाड़ी पर अभी ओर मलबा अटका है। यह मलबा भी कभी भी सड़क पर आ सकता है।