फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land grabbed under the pretext of 'savings'; case registered

Solan News: बचत के नाम पर हड़पी जमीन, केस दर्ज

Sun, 18 Oct 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
धकडू माजरा निवासी यशविंद्र ने अमरजीत सिंह के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

धोखे से जीपीए तैयार करवाकर रजिस्ट्री अन्य के नाम करवाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। जमीन से जुड़ी कथित धोखाधड़ी के मामले में धकडू माजरा निवासी यशविंद्र की शिकायत पर अमरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अमरजीत सिंह ने सहकारी समिति में बचत करवाने के बहाने उसे भरोसे में लिया और धोखे से उसकी जमीन की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) तैयार करवा ली। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री उमेश सोढ़ी और अन्य लोगों के नाम करवा दी।

शिकायत के अनुसार, अमरजीत सिंह ने यशविंद्र को सहकारी समिति में बचत करवाने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि इसी दौरान उसकी जमीन की जीपीए तैयार करवाई और बाद में जमीन दूसरे लोगों के नाम हस्तांतरित कर दी। शिकायत मिलने के बाद बद्दी थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed