{"_id":"56f1281d4f1c1b2150f14d24","slug":"lahgu-kisan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु किसान मंच गठित करेगा तहसील इकाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु किसान मंच गठित करेगा तहसील इकाइयां
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
लघु किसान मंच जिला सोलन की बैठक मनसा माता मंदिर धर्मपुर में अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला सोलन की सभी तहसीलों की कार्यकारिणी गठित करने पर चर्चा की गई। फैसला लिया कि मंच की चुनाव प्रक्रिया प्रदेश महासचिव बुद्धराम रिटर्निंग आफिसर और सह प्रभारी देव आनंद की अध्यक्षता में होगी। अध्यक्ष ने बताया कि सभी तहसीलों की वोटर लिस्ट मंच द्वारा जारी कर दी है। इसे 2014-15 के सदस्यता के आधार पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
सभी तहसीलों में घोषित कार्यक्रमानुसार चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें सोलन और कंडाघाट तहसील के चुनाव 27 मार्च को संबंधित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में होंगे। नालागढ़ और बद्दी के चुनाव 3 अप्रैल को होंगे। उपतहसील ममलीग के चुनाव 9 अप्रैल को और रामशहर के 10 अप्रैल को होंगे। चुनाव में वही भाग सकते हैं जो 2014-15 में मंच के सदस्य रहे हैं तथा सदस्यता नवीकरण करवाया है। बैठक के दौरान ही सर्व प्रथम रिटर्निंग आफिसर मौजूदगी दर्ज करेंगे। इसके बाद तहसील अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होंगे। इस मौके पर अगर सदस्यों की सहमति बनती है तो परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यदि किसी पद के लिए आम सहमति न बने तो चुनावी प्रक्रिया उसी बैठक में की जाएगी।
विज्ञापन