फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ladies won in kabaddi

Solan News: सीनियर में कृष्णा अकादमी, महिला वर्ग में सिरमौर अकादमी विजेता

Tue, 30 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय शूननो डोल का जुबबड़ मेले में हुई कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। ग्राम पंचायत दंगील के शूननो डोल का जुब्बड़ के नवदुर्गा मंदिर में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्यातिथि गोल्ड मेडलिस्ट ज्योति ठाकुर रहीं। उन्होंने मेले में आए सभी लोगों को नवरात्र और मेले की शुभकामनाएं दीं। युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। महिला कबड्डी का फाइनल मुकाबला सिरमौर अकादमी व कृष्णा अकादमी में खेला गया। इसमें सिरमौर अकादमी विजयी रही। अंडर-14 कबड्डी का फाइनल मुकाबला डोल का जुबबड़ व हिमगिरी कल्याण आश्रम शिल्ली के मध्य गया। इसमें हिमगिरी कल्याण आश्रम की टीम विजेता रही। सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का मुकाबला कृष्णा कबड्डी अकादमी व ओम अकादमी में खेला गया। कृष्णा कबड्डी अकादमी विजेता रही। मुख्यातिथि ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्य राकेश ठाकुर, पूर्व उप प्रधान हरदेव ठाकुर, दुर्गा सिंह ठाकुर, मैच रेफरी योगेंद्र ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed