फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kunihar's car park poses a danger, with two pillars hanging in the air, threatening an accident.

Solan News: कुनिहार की कार पार्किंग बनी खतरा, दो पिलर हवा में लटके, हादसे की आशंका

Fri, 26 Dec 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kunihar's car park poses a danger, with two pillars hanging in the air, threatening an accident.
कुनिहार में कार पार्किंग में पिल्लर में आई दरार। संवाद
खतरे को देखते हुए लोगों ने उठाई पार्किंग को बंद करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। मुख्य सड़क कुनिहार पर स्थित कार पार्किंग इन दिनों आम जनता के लिए गंभीर खतरे का कारण बनी हुई है। पार्किंग के दो पिलर हवा में लटके हुए हैं और उनमें गहरी दरारें साफ नजर आ रही हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस पार्किंग में प्रतिदिन छोटे वाहनों की आवाजाही रहती है, उसकी वर्तमान हालत बेहद चिंताजनक है। लोगों का कहना है कि कमजोर हो चुके पिलर किसी भी समय ढह सकते हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। बावजूद इसके पार्किंग को न तो अस्थायी रूप से बंद किया गया है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह पार्किंग हिमाचल पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की गई थी। बाद में इसका रखरखाव ग्राम पंचायत हाटकोट को सौंप दिया गया। पार्किंग का उद्घाटन 7 जुलाई 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। अब निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले पार्किंग को तत्काल बंद किया जाए और विशेषज्ञों से इसकी तकनीकी जांच करवाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई हादसा हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।

कोट
बरसात के दौरान पार्किंग के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस बारे में मौके पर पटवारी को बुलाकर स्थिति का निरीक्षण करवाया गया था और संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया है। उधर, ग्राम जगदीश अत्री,प्रधान,पंचायत हाटकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed