{"_id":"65f6f9f7c51fb2a93501cb58","slug":"kuldeep-becomes-head-of-fire-brigade-union-solan-news-c-176-1-ssml1040-118223-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुलदीप बने फायर ब्रिगेड यूनियन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुलदीप बने फायर ब्रिगेड यूनियन के प्रधान
Sun, 17 Mar 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
सोलन के अग्निशमन विभाग की नई कार्यकारिणी। संवाद
बनलगी में यूनियन की ओर से गठित की कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। फायर ब्रिगेड यूनियन जिला सोलन की नई कार्यकारिणी का गठन फायर चौकी बनलगी में किया गया।अध्यक्षता भीम सिंह ने की। जिसमें सर्वसम्मति से फायर यूनियन सोलन के पदाधिकारियों और सदस्यों को चुना गया।
जिसमें कुलदीप कुमार को प्रधान चुना गया। जबकि बलदेव राज को उपप्रधान, राम प्रताप को महासचिव, श्याम कुमार को कोषाध्यक्ष, हरीश कुमार को सहसचिव, संजीव कुमार को सदस्य, मदन लाल, प्यारे लाल को सदस्य चुना गया। इससे पूर्व पुरानी कार्यकारिणी की ओर से अपने कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आपसी सहमति से चुनाव को करवाने का निर्णय लिया गया। चुनाव के बाद नवनियुक्त प्रधान कुलदीप कुमार ने सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह यूनियन की मांगों को उच्चाधिकारी और सरकार तक पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही यूनियन एक आम सभा करेगी।