{"_id":"63504d76a60eb723147a20cd","slug":"kl-thakur-to-contest-assembly-election-as-independent-candidate-from-nalagarh-solan-news-sml425502774","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ सीट से केएल ठाकुर आजाद लड़ेंगे चुनाव, 21 को भरेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ सीट से केएल ठाकुर आजाद लड़ेंगे चुनाव, 21 को भरेंगे नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पंजहेरा (सोलन)। नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर दी है। विधायक ने बतौर आजाद उम्मीदवार नालागढ़ से चुनाव लड़ने का एलान किया है। वह 21 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
सुबह जैसे ही भाजपा की टिकटों की सूची जारी हुई तो कुछ ही देर में पूर्व विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट से अपने समर्थकों की अपने घर पर बैठक बुला दी। दोपहर एक बजे बैठक बुलाई गई।
करीब दो घंटे चली इस बैठक में केएल ठाकुर ने मौजूदा प्रत्याशी लखविंद्र राणा के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने आरोप जड़े कि लखविंद्र राणा ने पार्टी के झंडे तक जलाए थे, ऐसे में अब उन्हीं को टिकट दे दिया है। केएल ठाकुुर ने बैठक के बाद दावा किया कि भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी उनके साथ हैं और वे पार्टी को अपना त्यागपत्र देंगे।
विज्ञापन
वहीं, मंडल अध्यक्ष बदलेव ठाकुर ने कहा कि केएल ठाकुर के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि मंडल के कई पदाधिकारी, नालागढ़ से ग्राम केंद्र प्रमुख, प्रदेश कार्यकारिणी के संजीव टिंका, टेकचंद चंदेल, एसटी मोर्चा के सचिव नसीब सिंह, महिला मोर्चा के रविंद्र संख्यान, गीतांजलि, किसान मोर्चा के दाता राम, ओबीसी के राजेंद्र कुमार, एसटी मोरचा के दौलत राम चौधरी भी पद से त्याग पत्र दे रहे हैं।
उधर, पूर्व विधायक केेएल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बुधवार दोपहर को उन्होंने अपने घर अंदरोला में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें पार्टी हाई कमान के इस फैसले पर चिंता जताई। सभी पदाधिकारी अपने-अपने पदों से त्याग पत्र देने को तैयार हो गए है। उन्हें दूसरे दलों से भी ऑफर आया लेकिन वह किसी भी दल में शामिल नहीं होंगे।
वह जनता की मांग पर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे और 21 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वह अभी भी खुद को पुरानी भाजपा का ही मान कर चल रहे हैं। सरकार अभी भी पुनर्विचार कर सकती हैं।