Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   King Parikshit had put a dead snake around the neck of sage Shamik: Acharya

राजा परीक्षित ने ऋषि शमीक के गले में डाल दिया था मरा हुआ सांप : आचार्य

Tue, 01 Apr 2025 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। महुआ गांव में स्थित माता जालपा मंदिर में श्रीमद्भागवत पुराण कथा के तीसरे दिन व्यासपीठ आचार्य मदनलाल दुर्वासा ने राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार राजा वन में आखेट के लिए गए तो उन्हें वहां प्यास लगी। मार्ग में ऋषि शमीक का आश्रम मिला और राजा ने पानी मांगा। ऋषि तपस्या में लीन थे इसलिए उन्हें पता नहीं चला। राजा परीक्षित ने इसे अपना अपमान समझा और एक मेरे हुए सांप को ऋषि के गले में डाल दिया। जब ऋषि पुत्र श्रृंगी ने आकर देखा तो उसे क्रोध आ गया और हाथ में जल लेकर श्राप दिया कि जिस पापात्मा ने मेरे पिता के गले में मृत सर्प डाला है, सात दिवस के भीतर ही तक्षक नाम का सर्प उसे डंसकर मृत्युलोक पहुंचा दे। ऋषि को पुत्र के इस अविवेक पर अपार दुख हुआ और उन्होंने एक शिष्य द्वारा परीक्षित को श्राप का समाचार कहला भेजा जिससे कि वे सतर्क रहें। परीक्षित ने ऋषि के श्राप को अटल समझ अपने पुत्र जन्मेजय को शासक पद पर प्रतिष्ठित कर दिया और स्वयं ऋषियों के परामर्श अनुसार अपने जीवन के शेष 7 दिनों तक ऋषि व्यास के पुत्र शुकदेव जी से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया, जिससे वे मृत्यु में भय से मुक्त हो गए। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक है और उसके बाद लंगर का प्रसाद वितरण किया जाता है। कथा की पूर्णाहुति 7 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed