फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Khera-shapur road not safe for vichel

खेड़ा-शाहपुर सड़क पर सुरक्षित नहीं सफर

Mon, 25 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Mon, 25 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

पंचायत नंदपुर के तहत खेड़ा से शाहपुर जाने वाली सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। लोगों का कहना है कि सड़क की समस्या कई बार अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष उठाई गई। लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी है। यह रास्ता कई उद्योगों से जुड़ा है। लेकिन सड़क की हालत ठीक करने मेें विभाग गुरेज कर रहा है। लोगों ने विभाग से सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का दावा है कि करीब सात साल पहले खेड़ा से शाहपुर गांव तक एक किलोमीटर के इस संपर्क मार्ग की मेटलिंग हुई थी। इसके बाद से विभाग ने एक बार भी सड़क की मेटलिंग नहीं की है। क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने के चलते भारी मालवाहक वाहनों से सड़क दिनोंदिन गड्ढों में तबदील होती जा रही है। ग्रामीण अजय कुमार, मनीष शर्मा, रोहित कुमार, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, संजीव कुमार और मुकेश ने कहा कि बरसात से पूर्व ही सड़क की यह हालत है तो बारिश के सीजन में आपात सेवाएं पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

 
क्षेत्र के दो गांवों की एक हजार की आबादी के अतिरिक्त उद्योग इस सड़क का प्रयोग कर रहे हैं। सड़क पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए विभाग की इसकी गुणवत्ता के ग्रेड में बढ़ोतरी का मत रखते हुए ग्रामीणों ने जल्द मेटलिंग करने की मांग विभाग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एमएस जसवाल ने बताया कि ग्रामीणों ने उनके सामने सड़क की समस्या को रखा है। विभाग जल्द ही इस सड़क पर पेच वर्क करवा का कार्य करेगा। कहा कि मेटलिंग को बजट का प्रावधान नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed