फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Khatu Shyam's procession taken out in the city

Solan News: शहर में निकाली खाटू श्याम की शोभायात्रा

Thu, 23 Nov 2023 06:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 23 Nov 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam's procession taken out in the city
बद्दी के साईं मार्ग पर श्री खाटू श्याम के जन्म दिन पर शोभा यात्रा निकालते भक्तजन। संवाद
बद्दी में मनाया श्री खाटू श्याम का जन्मदिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में श्री खाटू श्याम का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बद्दी में पहली बार निशान व रथ यात्रा निकाली गई। खाटू श्याम से बाबा की जोत लाई गई और बाजे गाजे के साथ बद्दी रेट लाइट चौक फेस-2 तक यह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत किया। इसमें राधा कृष्ण व हनुमान की झांकियां निकाली गई जिसका लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान बद्दी का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

बद्दी में पहली बार 150 निशान के साथ श्री खाटू श्याम बाबा की रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बद्दी के रेड लाइट चौक से शुरू होकर बद्दी साई रोड होते हुए हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के फेस-2 तक गई। यहां पर प्रमोद जैन के घर पहुंचकर यात्रा का विश्राम हुआ। यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजा व राधा कृष्ण और हनुमान के रूप में बने कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। इसके बाद संस्था के प्रधान दीपक गर्ग विशाल मितल, मनीष जैन, अदीश जैन, मोहन लाल बंसल, सूरज मिश्रा, विकास गुप्ता, विपिन सिंगल, सूरजगढ़ के महंत मनोहर लाल, प्रिया जैन, अदिति जैन, प्रेक्षा गर्ग, पूजा मित्तल के नेतृत्व में करीब डेढ लोगों ने निशान के साथ यात्रा निकाली। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेस-2 में प्रमोद जैन के मकान तक यह यात्रा निकली वहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed