फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arrest warrants issued for 120 defaulters and guarantors of Baghat Bank.

Solan News: बघाट बैंक में 120 डिफाल्टरों और गारंटरों के निकाले गिरफ्तारी वारंट

Tue, 15 Sep 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 15 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
237 डिफाल्टरों की संपत्तियां अटैच करने के लिए भी निकाली गई लिस्ट
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन को इस माह करनी होगी डिफाल्टरों से सबसे ज्यादा रिकवरी
अभी एनपीए पहुंचा 100 करोड़, अगले माह होगा कैपिंग को लेकर फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक ने अब डिफाल्टरों के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। बैंक ने 120 डिफॉल्टरों और उनके गारंटरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकाले हैं। इसे सहायक पंजीयक की अदालत में भेज दिया गया है, वहां से अब संबंधित जिलों को पुलिस अधीक्षकों को वारंट जाएंगे ताकि डिफाल्टरों की गिरफ्तारियां हो सकें। इसके साथ ही, 237 अन्य डिफॉल्टरों की संपत्तियां अटैच करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसमें कई बड़े डिफाल्टर भी हैं, जिनसे करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की लेनदारी है और वह न तो किस्तें भर रहे हैं और न ही बैंक में आ रहे।
बैंक प्रबंधन ने इस माह डिफॉल्टरों से सबसे अधिक वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह कदम बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट उन डिफॉल्टरों के खिलाफ हैं जिन्होंने लंबे समय से ऋण चुकाया नहीं है। इन वारंटों में ऋण लेने वाले और उनके गारंटर दोनों शामिल हैं। बैंक ने 237 डिफॉल्टरों की संपत्तियों को अटैच करने के लिए एक विस्तृत सूची भी तैयार की है। इन संपत्तियों को जब्त कर नीलामी के माध्यम से बकाया राशि वसूल की जाएगी। बैंक अधिकारियों के अनुसार उनकी रिकवरी की रफ्तार काफी तेज है ताकि जल्द से जल्द बैंक से कैपिंग हट सके।
विज्ञापन


इनसेट
100 करोड़ पहुंचा एनपीए
बघाट बैंक का एनपीए भी अब घटकर करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो बैंक के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। क्योंकि शुरुआत में बैंक का एनपीए करीब 138 करोड़ रुपये था। वहीं इसे कम करके 100 करोड़ से नीचे लाने का लक्ष्य रखा गया था ताकि कैपिंग हट सके। एनपीए कम होने का मुख्य कारण बीते माह रिकवरी का तेजी से होना है। बैंक प्रबंधकों की ओर से कई डिफाल्टरों से रिकवरी की गई है, जिसमें कई ने पूरा लोन भी चुका दिया है, जिससे एनपीए घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अगले माह होगा कैपिंग को लेकर निर्णय
बघाट बैंक में कैपिंग को लेकर आरबीआई अक्तूबर में निर्णय देगा। आठ अक्तूबर को बैंक में कैपिंग लगे हुए एक साल का समय हो जाएगा। अभी तक करीब 72 हजार ग्राहकों को 10000 रुपये ही मिल पाए हैं। हालांकि कुछ ग्राहकों को बीमा राशि भी मिली है। वहीं अगर अब कैपिंग हटती है तो ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed