{"_id":"6951896cbce8dad8de063bdd","slug":"keep-children-away-from-mobile-phones-and-engage-them-in-games-solan-news-c-176-1-ssml1040-160222-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बच्चों को मोबाइल फोन से रखे दूर, खेलों से जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बच्चों को मोबाइल फोन से रखे दूर, खेलों से जोड़े
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला नौरा खंडोल में वार्षिक समारोह में बोले मुख्यातिथि
सोलन। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नौरा खंडोल में स्कूल प्रबंधन समिति के सहयोग से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटक के जिला सोलन के अध्यक्ष नेत्र सिंह अत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने नन्हें बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बच्चों से कहा कि हर समय मोबाइल चलाना अच्छी बात नहीं है। इसका प्रयोग केवल जरूरत के लिए ही करना है। इसके अलावा हमें शिक्षा के साथ खेलों से भी जुड़ना है। खेलकूद हमें स्वस्थ्य व तंदरुस्त रखते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्यातिथि नेत्र सिंह अत्री ने स्कूल में बच्चों की जरूरतों के सामान के लिए 11 हजार रुपये की राशि स्कूल को प्रदान की। उनके अतिरिक्त स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने भी 2 हजार रुपये की राशि स्कूल को प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चामत भड़ेच के प्रधान गणेश दत्त शर्मा, हरि कुमार शर्मा, स्कूल अध्यापिका हेमलता, रजनीश शर्मा, मोहनलाल सहित छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।