{"_id":"69d8e8996ddcda365e07b459","slug":"kasauli-road-becomes-muddy-due-to-mud-drivers-face-problems-solan-news-c-176-1-sln1003-166939-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली सड़क में मिट्टी आने से बना दल दल, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली सड़क में मिट्टी आने से बना दल दल, वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
पुलिया का चल रहा निर्माण कार्य, नाले में पानी से साथ आ गई मिट्टी
छोटे वाहन चालक सुक्कीजोहडी से वाया सनावर जाने को हैं मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कसौली चौक धर्मपुर से कसौली तक करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क पर जगह-जगह काम चलने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किप्स स्कूल के समीप मोड पर नई पुलिया डालने कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण यातायात को अस्थाई सड़क पर चलाया जा रहा है। वहीं बीते दिनों हुई भारी बारिश का पूरा पानी यहां सड़क पर इकट्ठा हो गया, जिससे वाहन निकालने में काफी दिक्कतें आईं। बारिश के साथ आई मिट्टी सड़क पर दल दल बन गई। जिसके ऊपर से छोटे वाहनों को क्रॉस करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। छोटे वाहन कीचड़ पर फिसल रहे हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आंशका बनी हुई है।
वाहन चालक विनोद कुमार, सोहन सिंह, राजकुमार, लाल सिंह, मोहन सिंह ने कहा कि सड़क पर पानी इकट्ठा होने से मिट्टी दलदल बन रही है। लोक निर्माण विभाग पानी को अगर निकाल दे तो कीचड़ नहीं बनेगा। हालांकि अब भारी बारिश में हल्के वाहन कसौली गड़खल व अन्य स्थान पर जाने के लिए सुक्की जोहड़ी वाया सनावर होकर जा रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से निचली सड़क से जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने इस सड़क को ठीक करने की अपील की है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग कसौली के सहायक अभियंता विशाल भारद्वाज ने कहा कि जल्द ही पुलिया डालने का कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद वाहन चालकों को दिक्कत नहीं आएगी।