फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kabaddi

अजय ने एक बार फिर दिखाया जबरदस्त खेल

Fri, 07 Aug 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Fri, 07 Aug 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर एक बार फिर अपने दम पर बंगलूरू बुल्स को जिताने में कामयाब रहे। अजय ने इस मैच में 14 रेड डाल कर 11 अंक अर्जित किए जबकि एक खिलाड़ी टेकल करने में भी कामयाब रहे। अजय की इस कामयाबी पर पूरे बीबीएन समेत प्रदेश भर में खुशी है।
विज्ञापन


अजय के दमदार खेल के कारण टीम ने शुरू से अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। शुरू के सात अंक अजय ने ही जुटाए थे। 36वें मिनट में अजय ने सुपर रेड लगा कर टीम की जीत को पक्का कर दिया। बंगलूरू बुल्स ने बंगाल वॉरियर से 33-22 से मैच जीत लिया था। अभी तक अजय की टीम 6 मैच जीत कर 35 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। बंगलूरू बुल्स को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अभी तीन मैच जीतना जरूरी है।
विज्ञापन


अजय ठाकुर अभी तक तीन बार बेस्ट रेडर, एक बार ऑल राउंडर और एक बार ऑडियंस की विश के खिताब से नवाजे जा चुके हैं। अजय के पिता छोटू राम, मां राजेंद्र कौर, भाई अमित ठाकुर, कोच जयपाल चंदेल, जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी गोल्ड मेडलिस्ट सुखविंद्र सिंह, उनके मित्र रमन कौशल,  दीपू पंडित, पृथ्वी कौशल, हरनेक ठाकुर, दीपक राय, बेअंत ठाकुर, राजू बिल्ला, बिंदू ने अजय के खेल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला परिषद सदस्य परमजीत सिंह पम्मी ने अजय के खेल की प्रंशसा करते हुए कहा कि इस बार बंगलूरू बुल्स खिताब का असली हकदार है और प्रो कबड्डी लीग की ट्रॉफी अजय ठाकुर के हाथों में देखना चाहते हैं।


अजय ठाकुर ने फोन पर बताया कि उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन मैच जीतने की जरूरत है, जिसे वह आसानी से पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इस जीत में सभी खिलाड़ियों का योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed