फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Job in aganbari centre

धर्मपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों के लिए मांगे अावेदन

Mon, 28 Mar 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 28 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Job in aganbari centre
हाईकोर्ट में नौकरी का मौका - फोटो : pti

बाल विकास परियोजना धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 31 मार्च को साक्षात्कार होंगे। जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए महिला उम्मीदवार पात्र हैं। आवेदक  संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र का निवासी होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु एक जनवरी  2016 को 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो और  सहायिका के लिए आठवीं पास रखी है। यदि फीडर एरिया में सहायिका के पद के लिए आठवीं पास शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न हुए तो इस स्थिति में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास भी मान्य होगी। कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा जारी प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


यहां भरे जाएंगे पद
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पद वृत्त पट्टा मसूलखाना के तहत पंचायत कोटबेजा में आंगनबाड़ी केंद्र जामली, पंचायत बढ़लग में आंगनबाड़ी केंद्र बढलग, पंचायत कसौली गड़खल में आंगनबाड़ी केंद्र कसौली गांव और बाल विकास परियोजना वृत्त जाबली के तहत पंचायत जाबली के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाल विकास परियोजना वृत्त परवाणू के तहत नगर परिषद परवाणू के आंगनबाड़ी केंद्र परवाणू सेक्टर-1, बाल विकास परियोजना वृत्त धर्मपुर के तहत पंचायत रौड़ी के केंद्र काहनो, केंद्र धार की बेड़-1 और कठनी, आंगनबाड़ी केंद्र जाबली तथा गोयला के आंगनबाड़ी केंद्र गोयला में सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।


साक्षात्कार के लिए यह होंगे दस्तावेज
आवेदक को आवेदनपत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, अपंगता, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य योग्यता के प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार से पूर्व जमा करवानी होंगी। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। साक्षात्कार के लिए अलग से सूचित नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र पर्यवेक्षक कार्यालय अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-264037 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed