{"_id":"6abfba3aae5d9ba62403abfc","slug":"jcb-driver-died-solan-news-c-176-1-sln1015-180620-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू से कामली सड़क पर मिट्टी खिसकने से जेसीबी दबी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू से कामली सड़क पर मिट्टी खिसकने से जेसीबी दबी, चालक की मौत
विज्ञापन
पहाड़ी से अचानक गिरा भारी मात्रा में मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू-शिमला फोरलेन से परवाणू-कामली के लिए निकले संपर्क मार्ग के समीप पिलर के पास पहाड़ी से मिट्टी खिसकने से जेसीबी चालक की दबकर मौत हो गई। शुक्रवार को जेसीबी मशीन लगाकर कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी खिसककर जेसीबी पर गिर गई, जिससे मशीन मलबे के नीचे दब गई और चालक भी उसमें फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, पुलिस दल, एनएचएआई की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने अन्य बचाव कर्मियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी में फंसे चालक को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनोज (19) वर्ष पुत्र राज कुमार,राजगढ़ निवासी के रूप में हुई है। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दर्ज किया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
नायब तहसीलदार शकुंतला पटियाल ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। उसके परिवार में सिर्फ उसके पिता ही हैं, जिन्हें शनिवार को फौरी राहत के तौर पर 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।