{"_id":"56fa84034f1c1bec33f0028b","slug":"jaweller-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-कालका हाइवे को जाम करेंगे स्वर्णकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-कालका हाइवे को जाम करेंगे स्वर्णकार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
एक माह से सोलन में चल रही स्वर्णकारों की हड़ताल उग्र हो गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक माह से सोलन में चल रही स्वर्णकारों की हड़ताल उग्र हो गई है। दुकानें बंद रहने से कारोबार चौपट होने लगा है। इसके चलते कारोबारियों को घाटा झेलना पड़ रहा है। स्वर्णकारों ने मंगलवार को दुकानों की चाबियों को पीएम को कूरियर के माध्यम से भेज दिया है।
साथ ही बुधवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक शिमला-कालका हाइवे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन का ऐलान किया है। स्वर्णकारों ने कहा कि वर्ष 2012 में यूपीए की सरकार ने स्वर्णकारों पर नई शर्तें थोपी थीं। तब बतौर गुजरात के सीमए और वर्तमान के पीएन नरेंद्र मोदी ने इसका विरोध जताया था और केंद्र सरकार को शर्तें वापस लेनी पड़ी थी। अब खुद पीएम होते हुए वह इन शर्तों को स्वर्णकारों पर थोप रहे हैं। इसका विरोध किया जाता है।
विज्ञापन
यह मांगें
- 1 फीसदी एक्साइज ड्यूटी की शर्त वापस लें
- 2 लाख टीसीएस में छूट दी जाएगी
- 2 लाख की खरीदारी पर न हो पैन कार्ड की शर्त
- 2012 की तरह रोलबैक हो सभी शर्तें
- एक्साइज इंस्पेक्टर को दी शक्तियां छीनें
ब्रुरी से सपरूण तक निकालेंगे कार रैली
स्वर्णकार मंगलवार को ब्रुरी से सपरूण तक रैली निकालेंगे। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद बाईपास पर स्वर्णकार एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करने के साथ शिमला-कालका हाइवे को कुछ देर के लिए जाम करेंगे। प्रशासन को इस संदर्भ में सूचना दी है। इसमें 12 से 3 बजे तक प्रदर्शन और चक्काजाम को लेकर चेताया है।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
इस दौरान सर्राफा और स्वर्णकार संघ सोलन के अध्यक्ष नीरज वर्मा के अलावा उपाध्यक्ष रामजी चौहान, सचिव लेखराज, कोषाध्यक्ष सचिन वर्मा, अश्वनी वर्मा, दिनेश, महेंद्र वर्मा, तिलक राज, सोहन सिंह, महेश वर्मा, गौरव चौहान, जितेंद्र चौहान, उदय वर्मा, साहिल, संदीप हांडा, राकेश, पाल चंद, सोनू, विवेक सूद, गौरव सूद, दिनेश वर्मा, विशाल, ओंकार चंद कपिला, दर्शन, हिमांशु मौजूद रहे।