फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jannat Chandel selected for State Karate Championship

Solan News: जन्नत चंदेल का राज्य कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बनाई जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले जिला सिरमौर की अंडर-19 छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में किया गया। कराटे प्रतियोगिता में स्टार गोजू-रियू कराटे फेडरेशन की खिलाड़ी जन्नत चंदेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही जन्नत का चयन राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

स्टार गोजू-रियू कराटे फेडरेशन के संस्थापक शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि जिला सोलन से जन्नत की बड़ी बहन मन्नत चंदेल पहले ही राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हो चुकी हैं। अब जिला सिरमौर से उनकी छोटी बहन जन्नत चंदेल ने भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जन्नत चंदेल वर्तमान में एनवीएन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नैनाटिक्कर में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इसके साथ ही वह स्टार गोजू कराटे अकादमी कुमारहट्टी में कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच शिहान संजय ठाकुर ने कहा कि यह गर्व की बात है कि एक ही परिवार की दोनों सगी बहनें राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जन्नत की इस उपलब्धि से उनके पिता घनश्याम और माता जयावंती भी बेहद खुश हैं। जन्नत की उपलब्धि पर स्टार गोजू-रियू कराटे फेडरेशन के सभी सदस्यों, स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed