फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jam on BBN roads adverse impact on industries

Solan News: बीबीएन की सड़कों पर लग रहा जाम उद्योगों पर पड़ रहा प्रतिकूल असर

Thu, 29 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
उद्योगपतियों ने फोरलेन कार्य में तेजी लाने की रखी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। प्रदेश की आर्थिक राजधानी के नाम से जाए जाने वाले बीबीएन को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग से लेकर संपर्क मार्गों पर हर समय ट्रैफिक जाम रहने से उद्योगपति परेशान हैं। इसे लेकर उद्योग संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। उद्योगपतियों का कहना है कि चंडीगढ़, पंचकूला, पिंजौर से बद्दी पर रोजाना जाम लगा रहने से परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में उनका कार्य प्रभावित हो रहा है।

लघु उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राणा, फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव कंसल, अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ इंडिया चिरंजीवी ठाकुर, लघु उद्योग संघ के संयोजक विचित्र सिंह पटियाल ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सही नहीं है। इसके चलते उनके उद्योगों में काम करने वाले अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था के चलते बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि औद्योगिक पैकेज आने के बाद यहां अत्यधिक इकाइयां स्थापित हुई हैं, लेकिन प्रदेश को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की स्थिति पिछले कई वर्षों से वैसी ही है जो करीब 20 वर्ष पहले थी। उद्योगों तक आने-जाने में ही पूरा समय बर्बाद हो रहा है, जिससे उद्योगपति अपने उद्योग को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed