फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ITI Solan team became overall champion

Solan News: आईटीआई सोलन की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Fri, 05 Apr 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 05 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
ITI Solan team became overall champion
दिग्गल में कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती टीमें। संवाद
दिग्गल में चल रही 15वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दिग्गल में तीन दिवसीय 15वीं जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता (महिला वर्ग) का समापन हो गया। तहसीलदार रामशहर सतिंदर जीत ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
तीन दिवसीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में राजकीय आईटीआई सोलन विजेता, अर्की की टीम उपविजेता रही, कबड्डी में राजकीय आईटीआई सोलन विजेता, कसौली उपविजेता, बैडमिंटन में राजकीय आईटीआई सोलन विजेता, कसौली उपविजेता, वॉलीबाल में राजकीय आईटीआई सोलन विजेता, दिग्गल उपविजेता, एकल गान में सायरी विजेता और उपविजेता सोलन, नाटक प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई कुठार विजेता, सायरी की टीम उपविजेता रही। इसी तरह समूह नृत्य में विजेता एसीएफ दाडलाघाट और उपविजेता सोलन, समूह गान में अर्की विजेता और उपविजेता सायरी, गोला फेंक प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान सोलन आईटीआई की छात्राओं ने प्राप्त किया और ओवरऑल विजेता का खिताब राजकीय आईटीआई सोलन के नाम रहा।
विज्ञापन

खेल विभाग से आए पुनीत पाठक, सुरेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा ने खेलो का उचित और व्यवस्थित रूप से संस्थान प्रबंधन के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई। संस्थान के प्रधानाचार्य श्याम लाल द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व तीन दिनों तक हुए कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा की।

दिग्गल में कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती टीमें। संवाद

दिग्गल में कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती टीमें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed