{"_id":"69df981e3f6146a58c0fad1c","slug":"investigation-in-murder-case-solan-news-c-176-1-ssml1044-167362-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हत्या के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हत्या के मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित
विज्ञापन
एम्स में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा
बद्दी के बिलांवाली लवाणा में हुई थी युवक की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में उत्तर प्रदेश के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दिया है। इसमें तीन टीमें बनाई गई हैं जो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देंगी। बिलासपुर के एम्स में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
बिलांवाली में खेते में यूपी के बिजनौर के छितावर गांव के ओमकार चौधरी का शव मिला था। मंगलवार सुबह लोगों ने खेत में शव देखा। शव के पास खून से सने पत्थर भी पड़े थे जिससे साफ हो गया था कि पत्थर से वार करके मारा गया है। पुलिस के अनुसार ओमकार चौधरी का सोमवार रात को कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ था, जिसके आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस को शक है इन्हीं लोगों ने हत्या की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं, एफएसएल जुन्गा की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
एसपी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। संभावित आरोपियों के ठिकाने में दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। एम्स में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।