फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions to the contractor to remove the railing from the children's park

Solan News: चिल्ड्रन पार्क सेे ठेकेदार को रेलिंग हटाने के निर्देश

Mon, 21 Apr 2025 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर के चिल्ड्रन पार्क में अक्षम लोगों ने लिए बनाए गए रास्ते में रेलिंग हटाने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं। मानदंड के अनुसार यह रेलिंंग नहीं लगाई गई थी। इसे देखते ही नगर निगम आयुक्त ने हटाने के लिए कहा है। सोमवार को नगर निगम आयुक्त ने चिल्ड्रन पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क में चल रहे कार्य कर गुणवत्ता को भी जांचा। इसी के साथ पार्क में हो रही पेंटिंग की भी जांच की। चिल्ड्रन पार्क में पिछले कई माह से जीर्णोद्धार का कार्य हो रहा है। यहां पर डंगे समेत अन्य कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ अक्षम लोगों को पार्क में आने के लिए सुगम रास्ता भी तैयार करवाया है। लेकिन इस रास्ते को बनाने के बाद लगाई गई रेलिंग पर आयुक्त ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने ठेकेदार को कहा कि अक्षम लोगों के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार रेलिंग लगाई जाती है। लेकिन इसका कोई ध्यान नहीं रखा गया है। उधर, आयुक्त ने निरीक्षण के बाद बताया कि आगामी दिनों में कार्य पूरा होने वाला है। पार्क को सुंदर बनाने के लिए कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के बैठने के लिए बेंच लगा दिए गए हैं। वहीं पार्क को हरा भरा करने का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed