फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions for fair voting to the employees in the election workshop in Kunihar

Solan News: कुनिहार में चुनावी कार्यशाला में कर्मचारियों को निष्पक्ष मतदान के निर्देश

Fri, 15 May 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Instructions for fair voting to the employees in the election workshop in Kunihar
कुनिहार स्कूल के खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय चुनावी कार्यशाला के दौरान मौजूद पदा​​धिकारी। सं
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र में 150 पुलिस, होमगार्ड जवान होंगे तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विद्यालय कुनिहार के खेल मैदान में एक दिवसीय चुनावी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेक्टर अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों, पोलिंग अधिकारियों और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कर्मचारियों को चुनावी नियमों, मतपेटियों की सुरक्षा, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बनाए रखने तथा आचार संहिता के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके साथ ही चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने के बारे में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विकास खंड अधिकारी तन्मय कंवर ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को व्यक्तिगत पहचान से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनना पड़ता है। ऐसे में सभी कर्मचारियों को पूर्ण ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभानी होगी। पंचायत चुनावों को सफल बनाने के लिए करीब 500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 150 पुलिस एवं होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए कुल 116 पार्टियां कार्य करेंगी, जबकि पांच पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत तैनात किया जा सके। चुनावी तैयारियों के तहत अगली रिहर्सल 24 मई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed