फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instead of collecting gold in temples, it should be used for public welfare.

Solan News: मंदिरों में सोना इकट्ठा करने की बजाय जनकल्याण में लगाया जाए

Mon, 19 Jan 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Instead of collecting gold in temples, it should be used for public welfare.
1.हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी राम मोहन दास जी2. हिन्दू सम्मेलन में उपस्थित जन सम - फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।
मित्तियां में हिंदू सम्मेलन में बोले, स्वामी राममोहन दास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। मित्तियां में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ स्वामी राममोहन दास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज सोया हुआ है और अपने निजी स्वार्थों में उलझा है। उन्होंने कहा कि समाज कश्मीर और बंगाल जैसी घटनाओं से कोई सबक नहीं ले रहा है और केवल संपत्ति जोड़ने में लगा हुआ है, जबकि कश्मीर में लोगों को अपनी संपत्ति छोड़कर पलायन करना पड़ा था। स्वामी राममोहन दास ने कहा कि मंदिरों में सोना एकत्र करने की बजाय उसे जनकल्याण के कार्यों में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने मातृ शक्ति से आह्वान किया कि वे स्वस्थ और संस्कारवान समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक महेश कुमार ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्व के भाव को व्यवहार में लाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नंद लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक बधाऊ राम शास्त्री, सहसंयोजक जगदेव चंद, मंदिर समिति के अध्यक्ष दुर्गा दास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed