फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   first Installment realse

रेलवे बोर्ड ने जारी मुआवजे की पहली किस्त

Tue, 29 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Tue, 29 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
first Installment realse
रेलवे बोर्ड ने भूमि अधिग्रहण को लेकर बद्दी के भू अधिग्रहण अधिकारी को 45 करोड़ रुपये मुआवजे की पहली किस्त जारी कर दी है। - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने भूमि अधिग्रहण को लेकर बद्दी के भू अधिग्रहण अधिकारी को 45 करोड़ रुपये मुआवजे की पहली किस्त जारी कर दी है। रेलवे लाइन में 9 गांवों के किसानों की 407 बीघा जमीन लाइन के बीच में आ रही है।  किसानों को मिलने वाले मुआवजे की आधी राशि रेलवे बोर्ड और आधी राशि प्रदेश सरकार देगी। प्रस्तावित बद्दी रेलवे लाइन को लेकर रेलवे किसानों की जमीन अधिगृहीत करने जा रहा है।
 
हालांकि किसानों ने सरकार की तरफ से तय जमीन के रेट लेने से इनकार कर दिया है। मुआवजे को लेकर रेलवे बोर्ड, भू अधिग्रहण अधिकारी और भूमि मालिकों के साथ दो बार बैठकें हो चुकी हैं लेकिन बात नहीं बनी। सरकार की तरफ से सभी नौ गांवों की जमीनों के अलग-अलग रेट तय किए हैं। रेलवे लाइन में बद्दी शीलतपुर, सराजमाजरा लबाणा, चक जंगी, बिलांवाली गुजरा, हरिपुर संडोली, केंदूवाल, लंडेवाल और कल्याणपुर शामिल है।
विज्ञापन


यह हैं सरकारी रेट
तहसीलदार एवं भू अधिग्रहण अधिकारी केशव राम ने बताया कि लाइन के बीच में सराजमाजरा लबाणा की जमीन के 15 लाख 15 हजार, बद्दी शीलतपुर के 27 लाख, चक जंगी के 21 लाख, लंडेवाल के 3 लाख, कल्याणपुर के 15 लाख 50 हजार, बिलावाली गुजरां 22 लाख, हरिपुर संडोली 15 लाख 50 हजार, केंदूवाला 13 लाख और संडोली की जमीन के 15 लाख 50 हजार रुपये प्रति बीघा रेट सरकार ने तय किए हैं। औसतन रेट 16 लाख 44 हजार 444 रुपये बना है। सरकार ने इससे चार गुणा रेट किया है। सरकार करीब अस्सी लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजा देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मांग रहे हैं डेढ़ करोड़
किसान किसान प्रति बीघा डेढ़ करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। यही नहीं सभी को एक रेट जमीन के देने की मांग किसानों ने उठा रखी है। लेकिन किसान तय रेट को लेकर राजी नहीं हैं। वहीं पंचकूला के पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राजेश कौना ने बताया कि हरियाणा में 22 किमी एरिया में 70 लाख प्रति बीघा जमीन के रेट सरकार दे रही है और किसान रेट लेने को तैयार भी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed