{"_id":"6ace223307dadd41790f75b3","slug":"inspection-of-heath-centres-solan-news-c-176-1-ssml1040-181669-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में लाइसेंस मिलते ही शुरू होगी रक्त पृथक्करण इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में लाइसेंस मिलते ही शुरू होगी रक्त पृथक्करण इकाई
विज्ञापन
सीएमओ ने डायलिसिस सेंटर व ब्लड बैंक का किया निरीक्षण
तीन उप स्वास्थ्य केंद्र व एक पीएचसी का भी किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने नालागढ़ के तीन उप स्वास्थ्य केंद्रों और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेडू, कश्मीरपुरा, करसोली उप स्वास्थ्य केंद्र और बरूणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। निरीक्षण में सभी संस्थानों में कार्य सुचारु पाया गया।
डॉ. पाठक ने स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात कर्मचारियों को उपचार के लिए आने वाले रोगियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालागढ़ के डायलिसिस सेंटर और ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रक्त पृथक्करण इकाई का औषधि विभाग की ओर से निरीक्षण हो चुका है। औषधि विभाग ने कुछ कमियां बताई थीं, जिन्हें दूर करके विभाग को दोबारा सूचित किया गया है। लाइसेंस मिलते ही इस इकाई को चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल इसे केवल दिन के समय ही संचालित किया जाएगा और रात को बंद रखा जाएगा।
डॉ. अजय पाठक ने रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों की जांच को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने सरकार की ओर से चलाए जा रहे सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को पूरा करने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करने को कहा।