फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information given to farmers about mushroom and its medicinal properties

Solan News: किसानों को दी मशरूम व उसके औषधीय गुणों की जानकारी

Sat, 30 Dec 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 30 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Information given to farmers about mushroom and its medicinal properties
कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट की ओर से आर्या परियोजना के तहत मशरुम उत्पादन के बारे में बताते हुए।
कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट सोलन की ओर से आर्या परियोजना के तहत मशरूम उत्पादन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें जिले के चार विकास खंडों के किसानों ने भाग लिया। केंद्र के प्रभारी डॉ जितेंद्र चौहान ने बताया कि आर्या परियोजना भारतीय कृषि अनुसंधान अटारी जोन एक लुधियाना द्वारा वित्तपोषित परियोजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को कृषि की मुख्य धारा से जोड़ना व मशरूम उद्यमी तैयार करना है।
प्रशिक्षण शिविर की संचालिका डॉक्टर आरती शुक्ला ने बताया कि इस पांच दिवसीय शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खुंब उत्पादन से संबंधित सभी जानकारियां विस्तार पूर्वक बताई गईं। डॉ. बालक राम सुमन, डॉ सीडी थापा, डॉ धर्मेश गुप्ता, डॉ एसआर शर्मा, डॉ सविता जंदैक व डॉ. अनुराधा ने उन्हें मशरूम उत्पादन के लाभ व उनके पोषक एवं औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी। यही नहीं उन्होंने खुंब बटन, ओयस्टर, शटाके, रिशी, मिल्की, काला कंचपड़ा की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खुंब में लगने वाले कीट, बीमारियों के प्रबंधन व मूल्य संवर्धन के विषय में भी बताया गया।
विज्ञापन

ढिंगरी उत्पादन के लिए पोषाधार तैयार करने का प्रेक्टिकल भी करवाया गया। इस पांच दिवसीय शिविर के दौरान किसानों को खुंब निदेशालय का भ्रमण भी करवाया गया, जहां वैज्ञानिकों से अपने विचार साझा किए। किसानों को ठाकुर मशरूम फार्म सोनाघाट व मदन स्पॉन प्रयोगशाला दोची भी ले जाया गया। जहां इन प्रगतिशील मशरूम उद्यमियों ने किसानों से अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंतिम दिन किसान वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमे केंद्र के सभी वैज्ञानिकों ने भाग लिया व प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण शिविर में अपने अनुभव बताए व प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed