{"_id":"696a3ba1b0bde3243a081f20","slug":"inauguration-of-project-solan-news-c-176-1-ssml1044-161451-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंजेहरा में 52 लाख से बना सामुदायिक भवन लोकार्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंजेहरा में 52 लाख से बना सामुदायिक भवन लोकार्पित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक हरदीप बावा ने लोगों की सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विधायक हरदीप सिंह बावा ने पंजेहरा पंचायत में करीब 52 लाख से बने सामुदायिक भवन (मैरिज हॉल) कोलांवाला को जनता को समर्पित किया। यहां पर सामुदायिक भवन की लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। विधायक ने बताया कि मैरिज हॉल जनता के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि इसी की तर्ज पर इलाके में ऐसे ही हॉल बनाए जाने चाहिए ताकि इनका शादी और अन्य कार्यक्रमों के लिए उपयोग हो सके। कांग्रेस सरकार पूरे क्षेत्र में राजनीति से ऊपर उठकर एक समान विकास कार्य करा रही है। जलशक्ति विभाग का उपमंडल का कार्यालय खोलने के लिए सरकार से स्वीकृति प्रदान कराई गई है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने अपनी अन्य समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार किशन लाल, पंचायत के प्रधान राजेंद्र कुमार, उप प्रधान गोपाल कृष्ण, जॉनी पूर्व प्रधान हरमेश चौधरी, रिया की प्रधान अनीता देवी, पंचायत बघेरी बलदेव कुमार, घोलोवाल के प्रधान दर्शन सिंह, मस्तानपुरा के प्रधान छोटू राम, दलवीर सिंह राणा, डाॅ. राज कुमार, दलवीर शर्मा, भूपिंद्र सिंह, जसपाल सिंह, हरभजन सिंह , दलीप सिंह चौधरी, ज्ञान सिंह, अंबान खान आदि मौजूद रहे।