फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In theft case child arrest

10 लाख के गहने चोरी के मामले में सनसनीखेज खुलासा, बेटा निकला चोर

Tue, 09 Aug 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 09 Aug 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
In theft case child arrest
क्षेत्र के सलहेड़ा पंचायत में एक अजीबोगरीब मामले में पुलिस ने चोरी की शिकायत करने वाले बाप-बेटे में से बेटे को ही चोरी का आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : demo pic

क्षेत्र के सलहेड़ा पंचायत में एक अजीबोगरीब मामले में पुलिस ने चोरी की शिकायत करने वाले बाप-बेटे में से बेटे को ही चोरी का आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। मामला दस लाख के आभूषणों और कैश से जुड़ा है।

विज्ञापन


रविवार शाम दर्ज शिकायत के मुताबिक तीन कमरों के तालों को तोड़कर शातिर ने इस घटना को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस ने जांच में बेटे की अलमारी से ही चोरी का माल बरामद कर लिया। आरोपी एक कंपनी में अच्छे पद पर तैनात है। उधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही असलियत का पता चलेगा।
विज्ञापन


नालागढ़ उपमंडल के सलेहड़ा पंचायत के सलेहड़ा गांव में एक बेटे पर अपने ही पिता के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों तथा कैश की चोरी करने के आरोप लगे हैं। नालागढ़ पुलिस ने 12 घंटों के भीतर ही चोरी के मामले से पर्दा हटाने का दावा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायतकर्ता पिता जोगिंद्र सिंह के बेटे अवतार सिंह को कोर्ट में पेश किया है। यहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। डीएसपी नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला
रात को घर के तीन तालों को तोड़कर बड़े ही शातिर अंदाज में कमरे की सुरक्षित जगह रखे गहनों और कैश पर हाथ साफ किया गया। परिजनों को आभास हुआ कि किसी बाहरी व्यक्ति ने इस चोरी को अंजाम दिया है।

सुबह करीब पांच बजे जैसे ही परिजनों को घर में चोरी की भनक लगी उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने शिकायत पर जांच करते हुए घर के भीतर ही तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान घर के एक हिस्से में पुलिस ने चोरी हुए गहनों और कैश को बरामद कर युवक अवतार सिंह को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है आभूषण युवक की अलमारी से निकले हैं।

इससे गहराया शक
बताया जा रहा है कि घर में उसी संदूक को तोड़ा गया है जहां जेवरात और कैश रखा था। घर के अन्य जगह की चोरों ने कोई तलाशी नहीं ली थी। लिहाजा पुलिस को शक हुआ कि कोई घर का ही भेदी है, जिसे यह पता था कि आभूषण संदूक के अंदर पड़े हैं।


इसलिए केवल उसी संदूक को निशाना बनाया, जिसमें सामान था। वहीं एक बड़े परिवार और घर में इस तरह की वारदात अजीब भी थी। हर तरफ से कोई न कोई घर में मौजूद रहता है ऐसे में बाहर से कोई कैसे घर के अंदर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed