फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In the 17 wards of the Zila Parishad, 10 BJP, 5 Congress and two independent candidates won.

Solan News: जिला परिषद के 17 वार्डों में भाजपा के 10, कांग्रेस के 5 और दो आजाद उम्मीदवारों ने मारी बाजी

Tue, 02 Jun 2026 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
अब जोड़तोड़ की राजनीति भी नहीं कर पाएगी जिला परिषद में कांग्रेस
विज्ञापन

एससी महिला के आरक्षित है जिप अध्यक्ष पद
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नगर निगम परिणामों के बाद जिला परिषद में भी कांग्रेस को झटका लगा है। निगम की तरह जिला परिषद में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा रहा है। जिला के कुल 17 जिला परिषद वार्डों में से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 10 पर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस पांच विजेताओं को अपने समर्थित प्रत्याशी बता रही है। वहीं दो पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। हालांकि कांग्रेस ने जिला परिषद की सूची जारी नहीं की थी। उन्होंने उम्मीदवारों का अपना समर्थन दिया था, जिसमें पांच उम्मीदवार जीतने में कामयाब हुए हैं,जबकि भाजपा ने जो चुनाव से पहले सूची जारी की थी, उसमें 10 प्रत्याशी विजेता बने हैं। इस परिणाम ने कांग्रेस के लिए जोड़तोड़ की राजनीति की संभावनाओं को लगभग समाप्त कर दिया है।

अध्यक्ष पद की दौड़ में शीला देवी सबसे आगे
जिला परिषद में डांगरी वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी शीला कुमारी अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे मजबूत मानी जा रही है। उनका जिला परिषद का अध्यक्ष बनना तय है। जिला परिषद अध्यक्ष के लिए इस बार आरक्षण रोस्टर में अनुसूचित जाति की महिला के लिए सीट आरक्षित है। इस आरक्षण के चलते, भाजपा समर्थित उम्मीदवार शीला देवी का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि वह पहले भी जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं और पार्टी के प्रति भी समर्पित हैं।
विज्ञापन





किस वार्ड से किसकी जीत
भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में दाड़ला, डुमैहर, वाकना, डांगरी, चेवा, टकसाल, दाड़वा, खेड़ा, रडयाली और बवासनी वार्ड से जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने दंगील, धर्मपुर, दभोटा, लग और बगलैहड़ के प्रत्याशियों पर दावा किया है। इसके अलावा सूरजपुर और मंधाला वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा 10 सीटें जीतकर अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed