फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In Nalagarh on 25th and 26th RSS program will be held

Solan News: 25 और 26 को नालागढ़ में होगा आरएसएस का कार्यक्रम

Thu, 16 Nov 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 16 Nov 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
इस बार शिविर का नाम होगा 24 घंटे आरएसएस के साथ
विज्ञापन

कॉलेज समेत आईटीआई और बीएड संस्थानों से जुड़ेंगे विद्यार्थी
संवासद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का 25 से 26 नवंबर तक शिविर आयोजित होगा। यह शिविर नालागढ़ के आकाश इंस्टीट्यूट में करवाया जा रहा है। इस बार शिविर को नाम 24 घंटे आरएसएस के साथ दिया गया है। आरएसएस की ओर से आयोजित शिविर 25 नवंबर को शाम 4:00 बजे शुरू होगा जो 26 नवंबर को शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इसमें कॉलेज, युनिवर्सिटी, आईटीआई, बीएड समेत अन्य संस्थानों के विद्यार्थी और प्रशिक्षु भाग लेंगे। संघ के जिला कार्यवाह और जिला महाविद्यालीन छात्र कार्य प्रमुख हरमेश चौधरी ने बताया कि संघ शुरू से ही युवा शक्ति को संगठित करके उसे राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगाने के कार्य में लगा है।

वर्तमान समय में युवाओं में संघ के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है तथा वे भी संघ से जुड़ना चाहते है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन संगठन के प्रत्येक जिला में किया गया है। इसमें प्रतिभागियों को संघ को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा तथा संघ के विषय में मन में उठने वाले प्रश्नों का उत्तर भी मिलेगा। वहीं श्रवण कुमार ने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को 25 नवंबर की रात को शिविर स्थल पर ही रहना होगा। उन्हें शिविर स्थल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान डायरी, पैन, व्यायाम व शारीरिक हेतु लोअर ट्रेक, सामग्री बिछाने हेतु चादर आदि साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed