फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In Kumaratti of Nalagarh Sub health center locked

Solan News: नालागढ़ के कुमारट्टी में उप स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला

Thu, 14 Dec 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 14 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
In Kumaratti of Nalagarh

Sub health center locked
नालागढ़ के कोईड़ी पंचायत के कुमारहटी के उप स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला। संवाद
स्टाफ की कमी के चलते विभाग ने बंद कर दिया है केंद्र
विज्ञापन

माह में एक दिन बच्चों के टीकाकरण के लिए आता है कर्मी
लोगों को दवाएं लेने के लिए भी जाना पड़ रहा 10 किमी दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ग्राम पंचायत कोईड़ी के कुमारहट्टी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ के अभाव में ताला लटक गया है। अब यह केंद्र माह में मात्र एक दिन ही खुल रहा है। उस दौरान भी केंद्र में बच्चों को टीकाकरण ही होता है। जबकि अन्य दिनों में कोई भी कार्य नहीं होता और न ही कोई कर्मचारी स्वास्थ्य उपकेंद्र में आता है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को वायरल होने पर भी शहर के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
सरकार ने लाखों रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र तो खोल दिए हैं। लेकिन विभाग के पास स्टाफ की कमी अभी भी बरकरार है। ऐसे में यह केंद्र बंद हो रहे हैं। वहीं देखरेख का अभाव हो रहा है। लोग इस स्वास्थ्य उपकेंद्र को खोलने की मांग कर रहे हैं। लेकिन विभाग बार-बार स्टाफ की कमी बता कर चुप्पी साध रहा है। उधर, पंचायत की प्रधान गंगी देवी ने बताया कि यहां पर माह में एक दिन के लिए ही खुलता है। उपस्वास्थ्य केंद्र बेहली से यहां पर स्वास्थ्य कर्मी आता है। इससे यहां पर टीकाकरण का कार्य तो चल रहा है। लेकिन छोटी-मोटी बीमारी के लिए लोगों को करीब 10 किमी दूर रामशहर और नालागढ़ ही जाना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं कुमारहटी के प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार ने बताया कि तीन माह पहले यहां पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी का स्थानांतरण हो गया। इसके बाद यहां पर कोई कर्मचारी नहीं आया है। इससे लोगों को केंद्र होने का कोई फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने यहां पर स्टाफ भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जैसे ही नई नियुक्ति होती है तो कुमारहट्टी में प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed