फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Illegal in Andarola ravine, question on working style of administration

Solan News: अंदरोला खड्ड में अवैध, प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

Sun, 08 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 08 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना देने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन

अब अवैध खनन के खिलाफ कोर्ट में दर्ज कराई जाएगी याचिका

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। हंडूर पर्यावरण मित्र संस्था की बैठक में अंदरोला में हो रहे अवैध खनन को लेकर चिंता जताई गई। प्रशासन और विभाग को सूचना देने के बाद भी खनन नहीं रुक रहा है। लीज के नाम पर कई फीट गहरी खड्ड को खोद दिया है। कागजों में सब कुछ ठीक है, लेकिन लीज वाले स्थानों पर मौके पर कोई भी पिलर नहीं लगा हुआ है। बैठक में फैसला लिया है कि अवैध खनन को रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।


पंचायत के प्रधान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए बैठक में संस्था के अध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि अंदरोला खड्ड में रात होते ही दो दर्जन जेसीबी, टिपर और ट्रैक्टर खड्ड में घुस जाते हैं। और सुबह तक खड्ड को छलनी कर रहे हैं। इस बारे में विभाग को अवगत कराया गया है लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यहां पर एक सीसीटीवी कैमरे लगा है तो प्रशासन को चाहिए की इस कैमरे की फुटेज निकाले और जिससे सच्चाई का पता लग सके। सचिव सुच्चा सिंह ने बताया कि प्रशासन खनन को रोकने के बजाए उल्टा बढ़ावा दे रहे है। पंचायत प्रतिनिधियों को एनओसी देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने चंगर क्षेत्र के लोगों से एकजुट हो कर अवैध खनन का विरोध करने की आग्रह किया है। पंचायत प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि रात के समय यहां पर खनन से भरे हुए ट्रैक्टर और टिपर सड़क पर चलते मिलेंगे। सड़क पर पुलिस की गश्त तो होगी लेकिन इन टिपर को देख कर पुलिस भी इसे अनदेखी कर देती है। जब खनन कार्य हो जाता है तो पुलिस अपनी गाड़ी लेकर चक्कर मारती है। यह सब पुलिस व प्रशासन की रजामंदी से होता है। बैठक में हर्ष, सुरेश, रविंद्र कुमार, लक्ष्मण दास, नरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, मलकीत सिंह समेत नवांग्राम, भांगला, रेडू, जोघो, कश्मीरपुरा, आदुवाल व कुंडलू पंचायतों के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed