{"_id":"6995c14f34fcd638ce06e0ec","slug":"illegal-encroachments-hinder-the-beautification-of-barotiwala-chowk-solan-news-c-176-1-ssml1044-163482-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अवैध कब्जों से अटका बरोटीवाला चौक का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अवैध कब्जों से अटका बरोटीवाला चौक का सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
बरोटीवाला चौक पर बीच सड़क कुछ लोगों ने बनाए खोखे- संवाद।
अदालत में मामला लंबित, दो बार नहीं हो सकी सुनवाई
अब कल होगी सुनवाई, अतिक्रमण हटने से राहत की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला चौक का सौंदर्यीकरण कार्य अवैध कब्जों के कारण शुरू नहीं हो पा रहा है। मामला फिलहाल एसडीएम बद्दी की अदालत में विचाराधीन है। कोर्ट में दो बार तारीख के बावजूद सुनवाई नहीं हो सकी। इसके चलते चौक पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धर्मपुर से बरोटीवाला तक करीब 10 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत का काम चल रहा है। जहां-जहां जलभराव की समस्या रहती है, वहां सड़क को ऊंचा उठाया जा रहा है। बरोटीवाला चौक पर डिवाइडर तो लगाए जा चुके हैं, लेकिन सड़क संकरी होने से यातायात व्यवस्था और प्रभावित हो गई है। एक ओर सड़क पर गड्ढे हैं, तो दूसरी ओर अतिक्रमण। इसके कारण न तो चौक का सौंदर्यीकरण हो पा रहा है और न ही सड़क को चौड़ा किया जा सका है। परिणामस्वरूप यहां जाम लगना आम हो गया है।
बरोटीवाला चौक पर कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खोखे स्थापित कर रखे हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से खोखा संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बावजूद अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इससे सड़क चौड़ीकरण और चौक के सौंदर्यीकरण दोनों कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने यह मामला बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) को सौंपा था। बीबीएनडीए ने आगे इसे एसडीएम बद्दी की अदालत में भेज दिया। एसडीएम की ओर से दो बार सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई, लेकिन नहीं हो पाई।
बुधवार को सुनवाई निर्धारित थी। किसी जरूरी काम के कारण मामला नहीं सुना जा सका। अब इसकी सुनवाई शुक्रवार को होगी। लोगों को उम्मीद है कि जल्द निर्णय लेकर अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिससे चौक का सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।
-मनीष ठाकुर, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी