{"_id":"6ac4ebdc39152f45dc0872e1","slug":"ignou-extends-admission-date-till-october-13-solan-news-c-176-1-ssml1041-180900-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: इग्नू में प्रवेश की तिथि 13 अक्तूबर तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: इग्नू में प्रवेश की तिथि 13 अक्तूबर तक बढ़ाई
विज्ञापन
सोलन। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इग्नू प्रशासन ने जुलाई सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 13 अक्तूबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
राजकीय महाविद्यालय सोलन स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 1103 के समन्वयक डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की सहूलियत और भारी मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश की यह विस्तारित सुविधा केवल नियमित स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य पात्र डिग्री, डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए ही उपलब्ध है। हालांकि, प्रमाणपत्र और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि में यह छूट शामिल नहीं है उन्हाेंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राएं किन्हीं कारणों से अब तक अपना आवेदन दाखिल नहीं कर पाए थे, वे इस अतिरिक्त समय का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने सलाह दी कि विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम दिनों में पोर्टल पर किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या सर्वर संबंधी समस्या से बचा जा सके। संवाद