फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Identity cards made for students who have completed 18 years

Solan News: 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के बनाए गए पहचान पत्र

Sat, 18 Nov 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Identity cards made for students who have completed 18 years
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में मतदान पहचान पत्र बनवाती युवतियां। संवाद
दाड़लाघाट कॉलेज में किया गया विशेष शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में शनिवार को नए मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान चुनावी साक्षरता क्लब और हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त तत्वावधान में चुनावी पाठशाला का आयोजन भी किया गया। शिविर में 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं के नए मतदाता पहचान पत्र बनाए गए।

महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में महीने के हर तीसरे शनिवार को चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जाता है, जिसमें छात्र-छात्राओं को चुनाव संबंधी जानकारी दी जाती है। कार्यरत बूथ स्तरीय अधिकारी बलदेव राज पंवर ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र एक जरूरी प्रमाण पत्र होता है, जो वोट डालने के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट कैटेगरी, रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बैंक खाते आदि के लिए उपयोग में आता है। उन्होंने छात्रों को मतदान के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वह बढ़-चढ़कर चुनावों में भाग लें और लोगों को भी चुनावों के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर बीएलओ निरीक्षक आईडी शर्मा, बीएलओ दाड़लाघाट बलदेव राज, डीओ स्यार चंद्र प्रकाश व बीएलओ स्यार कृष्णा देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed