{"_id":"57d7f75f4f1c1b902cd4818f","slug":"id-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी भाई चारा ही ईद का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी भाई चारा ही ईद का संदेश
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
जिला सोलन में ईद-ऊल-जुहा (बकरीद) पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सोलन में ईद-ऊल-जुहा (बकरीद) पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के पाक त्योहार में हजारों की संख्या में बकरीद की नमाज अदा की गई। सोलन के माल रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
नालागढ़ ईदगाह में मोलाना इमरान कासमी ने बकरीद की नमाज अदा करवाई और हजारों की संख्या में समुदाय के लोगों एकत्र हुए। मौलाना ने कहा की ईद उल जुहा का त्योहार हजरत इब्राहिम की अल्लाह की रजा के लिए दी कुर्बानी की याद ताजा करता है। कुर्बानी अल्लाह ताला की पसंदीदा अमल है। कहा कि अल्लाह ताला ने हजरत इब्राहिम की काफी आजमाइश ली और हजरत इब्राहिम अल्लाह की हर आजमाइश पर खरे उतरे। इस्लाम में नफरत की कोई जगह नहीं है, आपसी भाई चारा प्यार मोहब्बत मोहब्बत ही ईद का संदेश है।
विज्ञापन
मौलाना ने समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि आपस में मिलकर भाईचारे की एक नई मिसाल कायम करें। ईद की नमाज बद्दी, बिल्लांवाली, जोघों आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईद पर चेयरमैन हरदीप सिंह बावा, विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंदर राणा, दिलजीत सिंह भिंडर, हंसराज, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, भगवान सैणी, जिप अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, उजागर सिंह और लोक स्वराज मंच के अध्यक्ष नंदलाल ठाकुर ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन