फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   IBPS from exam

आईबीपीएस के माध्यम से हो चयन

Fri, 18 Sep 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन। Updated Fri, 18 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव बैंकों में नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेवारी प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को देने पर सवाल उठने लगे हैं। बैंकिग क्षेत्र में तैयारी कर रहे युवाओं ने स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा चयन प्रक्रिया में धांधली की आंशका जताई है। इस संबंध में सोलन में कोचिंग ले रहे छात्रों ने रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव को पत्र भेज कर इस प्रकिया को आईबीपीएस (इंस्टीट्यूट आफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन) के तहत लाने की मांग की है जिससे बैंकिंग क्षेत्र में चयन प्रकिया में होने वाली धांधली से बचा जा सके। वहीं सोलन में विभिन्न कोचिंग सेंटरों व बैंक परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव बैंक को चेतावनी दी है कि 10 दिनों के भीतर बैंक प्रबंधन द्वारा इस विषय में कोई ठोस कदम नहीं उठाने की स्थिति में छात्र धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन


विद्यार्थियों में सुरेंद्र पाल, मनीष, दिनेश ठाकुर, अनिल कुमार, सुनील, शिवेंद्रा, प्रदीप, विनय, आकाश, संजय, नेहा हुसैन का कहना है कि को-ऑपरेटिव बैंक की परीक्षा आईबीपीएस के द्वारा ली जाती थी। यह परीक्षा ऑनलाइन होती थी। यह परीक्षा ऑनलाइन ही होनी चाहिए जिससे कोई धांधली न हो सके।
विज्ञापन


सोलन शहर के विभिन्न संस्थानों व कोचिंग सेंटर के 275 विद्यार्थियों ने बैंक प्रंबधन के इस निर्णय का विरोध किया है। इन विद्यार्थियों में कॉलेज व अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने मांग की है कि को-ऑपरेटिव बैंक की चयन प्रकिया स्कूल शिक्षा बोर्ड को न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed