{"_id":"64208548a92376fd6e07e02e","slug":"hundreds-of-devotees-paid-obeisance-at-maa-shoolini-temple-on-the-fifth-day-of-chaitra-navratri-solan-news-c-19-1-101187-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मां शूलिनी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मां शूलिनी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
सोलन। नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को मां शूलिनी मंदिरों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। जिले के अन्य देवी मंदिरों में भी दुर्गा मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता का जलाभिषेक करने के बाद विधिविधान के साथ पूजा हुई। रविवार को छुट्टी होने से मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबीं कतारें लगी रहीं। वहीं शहर के प्राचीन मंदिर मां शूलिनी मंदिर, मां शूलिनी पीठ्म और मां दुर्गा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। भक्तों में ज्यादा संख्या नौकरी करने वाले लोगों की रही। छुट्टी होने के चलते नौकरीपेशा लोग परिवार के साथ माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। वहीं जगह-जगह मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। मां शूलिनी मंदिर में भी रविवार को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। जहां पर काफी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा देवी मंदिरों में इन दिनों माता की चौकी, जागरण, भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है। देवी मां की आराधना कर भक्तों की ओर से माता रानी को प्रसन्न करने के लिए अपने घरों में भी विशेष पूजा की जा रही है।
इनसेट
आज मां कात्यायानी की होगी पूजा
चैत्र नवरात्र का छठा दिन मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी को समर्पित है। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम कात्यायनी रखा गया। मां कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी मामलों के लिए अचूक मानी गई है।
विज्ञापन
इनसेट
आज मां कात्यायानी की होगी पूजा
चैत्र नवरात्र का छठा दिन मां दुर्गा की छठी शक्ति मां कात्यायनी को समर्पित है। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम कात्यायनी रखा गया। मां कात्यायनी की पूजा से विवाह संबंधी मामलों के लिए अचूक मानी गई है।
विज्ञापन